- Hindi News
- इटारसी। वरिष्ठनागरिक मंच ने दसवीं की बोर्ड परीक्षा में प्रथम
इटारसी। वरिष्ठनागरिक मंच ने दसवीं की बोर्ड परीक्षा में प्रथम
इटारसी। वरिष्ठनागरिक मंच ने दसवीं की बोर्ड परीक्षा में प्रथम श्रेणी के अंक लाने वाले निम्न आय वर्ग के 28 मेघा वी स्टूडेंट्स काे 28 हजार 200 रुपए की छात्रवृत्ति भेंट की। छात्रवृत्ति वितरण के लिए पत्रकार भवन में कार्यक्रमम का आयोजन हुआ। कार्यक्र में मुख्य अतिथि के रूप में अशाेक सक्सेना और शिखरचंद जैन उपस्थित थे। कार्यक्रम में गर्ल्स स्कूल की 12, बॉयज स्कूल की 12 और रेलवे स्कूल के 4 स्टूडेंट्स को छात्रवृत्ति दी गई। इस अवसर पर वी नायडू, एम नायडू, एनपी चिमानिया, डॉ.ज्ञानेंद्र पांडे, डॉ.यूके शुक्ला, टीआर चोलकर, आरके दुबे और मंच के सदस्य उपस्थित थे।
इटारसी। वरिष्ठ नागरिक मंच ने छात्रवृत्ति के चैक वितरित किए।
28 स्टूडेंट्स को दी सहयोग राशि