- Hindi News
- 157 लीटर कच्ची शराब जब्त, 9 महिलाएं गिरफ्तार
157 लीटर कच्ची शराब जब्त, 9 महिलाएं गिरफ्तार
इटारसी। आबकारीविभाग ने छापामार कार्रवाई के दौरान शहर के विभिन्न इलाकों से कुल 157 लीटर कच्ची शराब और 150 किलो महूआ लाहन जब्त किया है। जिसके अंतर्गत 9 महिलाओं और 1 पुरूष को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है। आबकारी उपनिरीक्षक अमिताभ जैन ने बताया कि गरीबी लाइन निवासी शकुन कुचबंदिया से 16 लीटर, फूलवती से 15 लीटर, पूनम से 16 लीटर, दुर्गा से 14 लीटर, बालाजी मंदिर रोड, आसफाबाद निवासी राजकुमारी से 13 लीटर, पुष्पाबाई से 14 लीटर, मातादीन से 12 लीटर, ग्वाल बाबा के पास फकीर मोहल्ला निवासी माया बाई से 15 लीटर और मेहरागांव निवासी मोहनी कुचबंदिया से 30 लीटर कच्ची शराब जब्त की है। वहीं आसफाबाद निवासी शोभाबाई कुचबंदिया से 12 लीटर कच्ची शराब और 150 किलो महुआ लाहन जब्त किया है।