पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक ही दिन में जमा हुआ 3.72 करोड़ का राजस्व

एक ही दिन में जमा हुआ 3.72 करोड़ का राजस्व

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भू भाटक की वसूली के लिए राजस्व विभाग को पाॅवर ग्रिड को तालाबंदी तक की चेतावनी देना पड़ी। कोर्ट ने पाॅवर ग्रिड की 10.96 एकड़ भूमि का एक बार फिर से डायवर्सन कर भू- भाटक निर्धारित करने के आदेश दिए थे। तहसीलदार आरके पटेल ने बताया कि 26 मार्च 2014 को आदेश मिलने के बाद भ-ूभाटक का फिर से निर्धारण किया गया। आवासीय क्षेत्र 33 प्रतिशत और व्यवसायिक क्षेत्र 66 प्रतिशत के आधार पर भू-भाटक की गणना हुई। तीस सालों का भू- भाटक 3 करोड़ 72 लाख 95 हजार 602 रुपए हुआ। पाॅवर ग्रिड को निर्धारित समय सीमा में भूभाटक के भुगतान के निर्देश दिए। पाॅवर ग्रिड ने गुरुवार को एकमुश्त भुगतान किया।





डायवर्सन निर्धारण के बाद पूरी हुई वसूली प्रक्रिया

^पॅावरग्रिड से 30 साल बाद एकमुश्त करोड़ों का राजस्व प्राप्त हुआ है। यह अब तक की सबसे बड़ी वसूली है। डायवर्सन निर्धारण के आदेश के बाद वसूली की प्रक्रिया पूरी जा सकी है। राजकुमारखत्री, एसडीएमइटारसी

वसूली|तीस साल बाद पाॅवर ग्रिड कार्पोरेशन लिमि. इंडिया, पथरोटा ने एकमुश्त चुकाई बकाया भू-भाटक की राशि

क्या है भू-भाटक

खेती योग्य भूमि को जब आवासीय या व्यवसायिक उपयोग में डायवर्ट किया जाता है तब राजस्व विभाग भूमि का डायवर्सन कर उसके उपयोग के अाधार पर भूमि का राजस्व निर्धारित करता है। इसे भू-भाटक कहा जाता है। कृषि भूमि काे कृषि के अलावा अन्य उद्देश्य के लिए उपयोग करने पर राजस्व विभाग भ-ूभाटक लेता है।

फैक्ट फाइल

12 लाख53 हजार 187 रुपए पाॅवरग्रिड का सालाना भू- भाटक

26लाखरुपए इटारसी तहसील का सालाना भू-भाटक

चेतावनी के बाद एकमुश्त वसूली