अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना की मांग
अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना की मांग
इटारसी|बहुजन समाजदल के सदस्यों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर अंबेडकर तिराहे पर बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। जिलाध्यक्ष संजय अहिरवार ने बताया कि लंबे समय से शहर में मूर्ति स्थापना की मांग की जा रही है इसके बाद भी प्रतिमा स्थापना नहीं की जा सकी है। संगठन ने प्राथमिकता से मूर्ति स्थापना की मांग की है।
मांग करने वालों में अजय अहिरवाल, संतोष पथाेरिया, आकाश अहिरवार, कपिल अहिरवार और दल के सदस्य शामिल हैं।