पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओबामा और मोदी बनकर दी प्रस्तुति

ओबामा और मोदी बनकर दी प्रस्तुति

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी| मंचपर मोदी और आेबामा एक साथ थे। दोनों हाथ मिला रहे थे फिर गले मिले और भारत की तरक्की के लिए एक दूसरे से वादे कर रहे थे। यह नजारा जब वार्षिकोत्सव समारोह में मंच पर प्रस्तुत हुआ तो दर्शक बने अभिभावकों ने मोदी और ओबामा के वेश में सजे स्टूडेंट्स की तालियां बजाकर सराहना की। जीनियस प्लानेट स्कूल के वार्षिकोत्सव का आयोजन रविवार को स्कूल प्रांगण में हुआ। स्टूडेंट्स ने मंच पर वेस्टर्न, क्लासिकल, कॉमेडी डांस की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।



आगामी वर्ल्ड कप को लेकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए भी स्टूडेंट्स ने विशेष प्रस्तुति दी।



















कार्यक्रम में संचालक मोहम्मद जाफर सिद्दीकी ने स्वागत भाषण और स्कूल का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि के रूप में विस अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा, पूर्व मंत्री विजय दुबे काकू भाई, एसडीएम राजकुमार खत्री, डॉ.अपूर्व शर्मा उपस्थित थे। इस अवसर पर अरूण चौधरी, विनोद चौहान, अशोक साहू, दीपक अग्रवाल, शिरीष कोठारी, मो यूनिस सिद्दीकी, अभिभावक, और स्टूडेंट्स बड़ी संख्या में उपस्थित थे।