पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वर्णकप हॉकी स्पर्धा की तैयारी शुरू

स्वर्णकप हॉकी स्पर्धा की तैयारी शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी| नगरपालिका परिषद के तत्वावधान में जिला हॉकी संघ द्वारा आयोजित की जाने वाली अखिल भारतीय महात्मा गांधी स्मृति स्वर्ण कप हॉकी प्रतियोगिता की तैयारी जोरों पर है। प्रतियोगिता के लिए देश की करीब एक दर्जन नामी टीमों की सहमति प्राप्त हो गई है। 15 फरवरी रविवार दोपहर 2 बजे से प्रतियोगिता प्रारंभ हो जाएगी।

जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष सुरेश दुबे ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए स्थानीय खिलाड़ी गांधी स्टेडियम का मैदान तैयार करने में जुटे हुए हैं। मैदान की सफाई, लेबलिंग का काम जोरशोर से किया जा रहा है। संघ के प्रतियोगिता समिति के सचिव एससी लाल ने जानकारी दी है कि प्रतियोगिता के लिए अभी तक आरसीएफ मुंबई, पीएनबी नई दिल्ली, मेकन रांची, डीएलडब्ल्यू वाराणसी, बीआरसी दानापुर, एसईसी रेलवे बिलासपुर, सेल राउरकेला, आर्टिलरी नासिक, ईएमई जालंधर, साई हॉस्टल लखनऊ, आरबी कंपनी हरिद्वार, जिंदल स्टील प्लांट रायगढ़ से स्वीकृति मिल चुकी है। इसके अलावा प्रदेश स्तर की कटनी, जबलपुर, भोपाल की टीमें भी प्रतियोगिता में शामिल होंगी।