- Hindi News
- 95 का दूल्हा, 93 की दुल्हन : 75वीं सालगिरह पर मनाया समारोह
95 का दूल्हा, 93 की दुल्हन : 75वीं सालगिरह पर मनाया समारोह
इटारसी | 95साल के दूल्हे ने पूरे रीति-रिवाज से 93 साल की दुल्हन से शादी रचाई। साक्षी बने सैकड़ों लोग। बैतूल में रहने वाले रिटायर प्राचार्य महेश पचौरी के पिता शंकरलाल और मां मीराबाई की रविवार को 75वीं सालगिरह थी। सालगिरह को ऐतिहासिक बनाने के लिए बेटे-बहू ने उनकी फिर से शादी का आयोजन किया। घोड़े पर सवार शंकरलाल दोपहर 12 बजे बरात लेकर निकले। जगह-जगह बरातियों का स्वागत किया गया। गाजे-बाजे के साथ डांस आदि भी होते रहे। बरात मंडप में पहुंची। लाल चुनरी में 93 साल की मीराबाई वरमाला लेकर स्टेज पर पहुंची। मंत्रोच्चार के साथ शादी सम्पन्न हुई। इनसेट: दुल्हनमीरा बाई।