पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आर्डनेंस फैक्टरी ने जीती फुटबॉल स्पर्धा

आर्डनेंस फैक्टरी ने जीती फुटबॉल स्पर्धा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोट‌्र्स रिपोर्टर| इटारसी

जिलाफुटबॉल संघ और ब्राइट एकेडमी के तत्वावधान में एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का अायोजन एमजीएम कॉलेज के मैदान पर हुआ। प्रतियोगिता में शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के खिलािड़यों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच रेलवे और आर्डनेंस फैक्टरी की टीम के बीच हुआ जिसमें फैक्टरी के खिलाड़ी 1- 0 के अंतर से विजेता रहे। इस अवसर पर सभापति यज्ञदत्त गौर, राकेश जाधव,आशीष भदौरिया, विकेश मालोनिया ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता का पहला मैच साई क्लब इटारसी और आर्डनेंस फैक्टरी के बीच हुआ जिसमें 1- 0 के अंतर से फैक्टरी की टीम विजेता रही। दूसरे मैच में बारह बंगला और डीजल शेड की टीम के बीच मुकाबला हुआ जिसमें 2- 0 से डीजल शेड के खिलाड़ियों ने बाजी मारी। तीसरा मैच गांधी स्पोर्ट्स क्लब और नव जागृति क्लब के बीच हुआ। मैच रोमांचक रहा, लेकिन टाई हो गया। जिसके बाद एक्स्ट्रा टाइम दिया गया, जिसमें गांधी स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ियों ने एक गोल मारकर मैच जीत लिया। शो मैच में डीसीडीसी क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को टीआई महेंद्र सिंह की ओर से ट्राॅफी दी गई।

इटारसी| मैदानपर फुटबाॅल खेलते खिलाड़ी।