- Hindi News
- फाउंटेन का काम शुरू, हैदराबाद से आएंगे पौधे
फाउंटेन का काम शुरू, हैदराबाद से आएंगे पौधे
शहरकी पॉश कालोनियों में से एक न्यास काॅलोनी के पार्क को संवारने के लिए नपा प्रशासन भी आगे आया है। एसडीएम की फटकार और सीएमओ के निरीक्षण के बाद ठेकेदार ने पार्क में फाउंटेन का काम शुरू कर दिया है। वर्तमान में यहां फाउंटेन की रिंग में टाइल्स लगाने का काम चल रहा है। फाउंटेन से संबंधित उपकरण पहले ही चुके हैं जिसे अब निर्माण कंपनी के भोपाल से व्यक्ति आने के बाद जल्द ही पार्क में लगा दिया जाएगा। सीएमओ सुरेश दुबे ने बताया कि फाउंटेन लगने के बाद पार्क के चारों सेक्शनों में मिट्टी की फिलिंग कर दी जाएगी। साथ ही जल्द से जल्द पार्क में लाईटिंग भी लगवाई जा रही है। सीएमओ ने बताया कि पार्क के अंदर जानवर घुसेंे इसके लिए 24 घंटे नपाकर्मियों की ड्यूटी पार्क में लगाई गई है जो टाइम टू टाइम गेट को खोल और बंद कर रहे हैं। इस संबंध में एसडीएम राजकुमार खत्री ने बताया कि सभी के प्रयासों से पार्क पुनर्जीवित करने की दिशा में काम हो रहा है जो कि एक अच्छी बात है।
न्यास पार्क में फाउंटेन का काम हुआ शुरू।
न्यास पाॅर्क में ग्रीनरी के लिए हैदराबाद से पौधे रहे हैं, जिन्हें मिट्टी की फिलिंग के बाद पार्क में लगाया जाएगा। वहीं समाधान मिलजुलकर अभियान से जुड़े शहर के गणमान्य नागरिक और संस्थाएं भी पार्क में झूले और बैठने के लिए बैंच देने का पहले ही मन बना चुकी है। लोगों का कहना है कि पार्क में फिलिंग और पौधारोपण के बाद उसमें झूले और बैंच लगा दी जाएंगी।
हैदराबाद की नर्सरी से रहे पौधे
संस्था या संगठन का पत्र संपादक, दैनिक भास्कर, पुलिस थाने के पीछे, पांचवीं लाइन, इटारसी को भी सीधे भेज सकते हैं।
रोज 15 मिनट शहर को दे सकते हैं तो बनें सफाई दूत
ईमेल पता - rahul.sharma@dhrsl.com
वाट्सएप पर भी भेज सकते हैं सूचना- 7771966243
एसएमएस कर हमें बताएं 7771966243
जीर्णोद्धार