आईटीआई के छात्रों ने दिया ज्ञापन
इटारसी| आईटीआईके छात्रों ने अतिरिक्त शुल्क वसूले जाने और सभी स्टूडेंट्स के फेल होने को लेकर एसडीएम को शिकायत की है। स्टूडेंट्स ने ज्ञापन में बताया कि श्री वीएल आदर्श आईटीआई में 50 हजार रुपए सेमेस्टर शुल्क लिया गया। पूरी फीस जमा करने के बाद भी सभी छात्र फेल हो गए हैं। छात्रों ने कार्रवाई करने की मांग की है।