पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेवानिवृत्ति पर किया सम्मान

सेवानिवृत्ति पर किया सम्मान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी| विधिविभाग में उच्च पद से सेवानिवृत्ति के बाद अिधकारी विदा नहीं होते बल्कि विधि ज्ञान के भंडार हो जाते हैं। यह बात अभिभाषक संघ के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने जिला सत्र न्यायाधीश एनके शुक्ला के सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही। अभिभाषक संघ के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में न्यायाधीश एनके शुक्ला और विस अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा का सम्मान किया गया।



कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश रामेश्वर कोठे, अपर सत्र न्यायाधीश राजेश श्रीवास्तव, वायडी शुक्ला, ओपी तिवारी, सुरेश सिंह, सुधीर मिश्रा, तेजिंदर अजमानी, एसके जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता दीपक जैन ने किया।

कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने 51 किलो के फूलों की आकर्षक माला पहनाकर अतिथियों का सम्मान किया। अतिथियों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला और इटारसी स्तर पर न्यायालय में न्यायाधीशों, पक्षकारों और अधिवक्ताओं के लिए विशेष सुविधाओं के लिए प्रयास करने की बात कही। इस अवसर पर सभापति यज्ञदत्त गौर, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पंकज राठौर, अधिवक्ता अरविंद गोयल, सूरज सिंह सोलंकी, सतीश चौहान, पारस जैन, रमेश राजपूत, मनोज खट्टर और संघ के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।