छात्रा के तीन हजार और मोबाइल चोरी
इटारसी| एमजीएमकालेज की पार्किंग से चोरी का मामला कई सवालों को जन्म दे रहा है। इटारसी जंक्शन पर बुकिंग क्लर्क नेहा ठाकुर बुधवार को बीकाम थर्ड सेमेस्टर का पर्चा देने गई थी। दोपहर को 2 सेे 5 बजे तक पेपर देने के बाद वे लौटी तो पार्किंग में खड़ी उनकी एक्टीवा गाड़ी की डिक्की में रखे तीन हजार रुपए नगद और दो मोबाइल गायब थे। उन्होंने इसकी शिकायत सिटी कोतवाली में दर्ज करवाई है।
इस चोरी की घटना में एक्टीवा की डिक्की का लॉक नहीं तोड़ा गया और जहां से चोरी हुई वहां पर एमजीएम कालेज का सुरक्षाकर्मी तैनात रहता है।