- Hindi News
- भीड़ पर नगर सैिनक ने चलाए डंडे, एक किसान का सिर फूटा
भीड़ पर नगर सैिनक ने चलाए डंडे, एक किसान का सिर फूटा
धान, सोयाबीन के भाव को लेकर किसानों ने हाईवे रोका
मंडीमें तौल और सोयाबीन के भाव को लेकर किसानों ने हाईवे जाम कर दिया। बुधवार को सुबह करीब 45 मिनट तक यह जाम लगा रहा। बाद में एसडीएम और मंडी अध्यक्ष की समझाइश और आश्वासन के बाद किसानों ने जाम खोला। किसान नेता हंसराज गालर का कहना था कि मंडी में खरीदी करने वाले व्यापारियों और कंपनियों के अडातिया ने सिंडीकेट बना लिया है और वे अच्छी किस्म की बासमती धान के एेसी बोली लगाते है कि जो कि कई बार समर्थन मूल्य से भी कम होता है। वही अन्य किसानों ने बताया कि मंडी में तौल में किसानों को नुकसान हो रहा है। इन किसानों को एसडीएम ने आश्वासन दिया कि अब तौल केवल बड़े कांटे पर ही होगी वही बोली भी ऐसी नहीं लगाई जाएगी जो अन्य धान मंड़ियों के उस वैरायटियॉ के प्रचलित दाम से कम नहीं होगी। इसके बाद एसडीएम ने व्यापरियों और किसानों की बैठक ली। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि किसान सूखा कर साफकर लाएंगे और तौल बड़े कांटे की ही मान्य होगी।
इस तरह हैं वर्तमान हालात
>वर्तमान में सोसाइटियों से किसानों को खाद नहीं मिल रहा है।
> 29 नंवबर को सोसाइटियों में पंचनामा बना कर रखा खाद वैसा ही रखा है।
> विपणन संघ के मंडी स्थित रिटेल काउंटर पर सुबह चार बजे से किसान की भीड़ लग रही है।यहां पर भी एक बही पर दो बोरी दिया जा रहा था।
> शहर में तेरहवीं लाईन स्थित निजी खाद दुकानों पर भी सुबह से भीड़ लग रही है। जिससे सड़कों पर जाम की स्थिति बन रही है। यहां भी दो बोरी एक बही पर दे रहे थे।
> कलेक्टर द्वारा 25 नंवबर को दिया गया चार बोरी प्रत्येक किसान को देने के आदेश का नहीं हो पाया। 28 नवंबर को ही इस आदेश के बाद सोसाइटियों में पंचनामा बनाया गया।
> डिमांड, आपूर्ति और उपलब्ध में इतना अधिक अंतर है कि कम से कम 15 दिन तक यूरिया की रैक लगने पर ही व्यवस्था सुधर सकती है।
> बुधवार को इटारसी में दो हाफ रैक लगी जिसमें कोरोमंडल का 550 टन और एनएफएल का 600 टन सरकारी सेक्टर को दिया बाकी आधा प्राइवेट को दिया गया।
इटारसी। हाईवे पर किसानों द्वारा लगाया गया जाम।
एफआईआर कराने थाने आया किसान
मंडीमें नगर सैनिक के डंडे से जिस किसान का सिर फूट गया वह नगर सैनिक के खिलाफ एफआईआर कराने थाने पहुंचा। घायल किसान बगलोन निवासी राजेन्द्र यादव ने बताया कि उसका नंबर आया और वह पुक