सम्मान से प्रोत्साहन मिलेगा
इटारसी: प्रदेशके विदिशा जिले के कैलाश सत्यार्थी को नोबल शांति पुरस्कार मिलने पर करुणोदय संस्था ने सराहना की है। संस्था के अध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि कैलाश सत्यार्थी ने प्रदेश को गौरवांवित किया है। उन्होंने कहा कि इस सम्मान से अब प्रदेश में प्लेटफार्म और झुग्गियों में रहने वाले अनाथ बच्चों को शिक्षित और सुरक्षित करने वालों को प्रोत्साहन मिलेगा।