- Hindi News
- सुरक्षा बढ़ाने पुलिस ने दो हिस्सों में बांटा शहर, दो बीट सिस्टम लागू
सुरक्षा बढ़ाने पुलिस ने दो हिस्सों में बांटा शहर, दो बीट सिस्टम लागू
शहरमें अब पुलिस ने नया बीट सिस्टम लागू किया है यह इस सिस्टम के लागू होने से पुराने बीट सिस्टम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह सिस्टम शहर को दो हिस्सों में बांटकर उसमें आठ टीमों से पुलिसिंग कराने के लिए बनाया बनाया गया है। एसपी के निर्देश पर इस सिस्टम को सबसे पहले इटारसी सिटी कोतवाली ने लागू किया है। टीआई महेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि इस सिस्टम का मूल मकसद यह है कि पुलिस पूरे चौबीस घंटे सड़क पर मौजूद रहे जिससे अपराधिक तत्वों में पुलिस की मौजूदगी से डरे बने। उन्होंने ने बताया कि इटारसी का यह नया सिस्टम एसपी एपी सिंह के आदेश पर बनाया गया है। उन्होंने बताया कि जो पुराना बीट सिस्टम चला रहा है उसमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया। यह अपने तरह का नया सिस्टम है। नए बीट का चार्ट भी थाने मेंं चस्पा कर दिया गया है।
टीआई ने बताया कि इन टीमों के कामकाज की समीक्षा हर बीट प्रभारी अपने स्तर पर करेगा और टीआई इसकी समीक्षा हर हफ्ते करेगे। इसके अलावा एसडीओ और एसपी भी समय समय पर बीट स्तर पर समीक्षा करेगे। इसमें यह देखा जाएगा कि उस क्षेत्र मे अपराधों की क्या स्थिति है। उसे क्षेत्र के बदमाशों को लेकर क्या सूचनाएं है और वहां पर वारंट तथा समंस तामीली की क्या हालत है।
^यह सिस्टम एसपी साहब के आदेश पर लागू किया गया है यह अपने तरह का नया सिस्टम है इससे पुराने बीट सिस्टम में बदलाव नहीं आएगा। इटारसी में इस नए सिस्टम को सबसे पहले लागू किया है। इसमें तैनात आरक्षकों के नंबर आम नागरिकों को भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। जिससे की आम लोगो का इनको सहयोग मिले। महेन्द्रसिंह चौहान, टीआईइटारसी।
दोनों बीट में चार
चार टीमें रखी
इसनए सिस्टम में तैनात सिपाहियों को चार चार टीम में बांटा गया है। जिसमें एक टीम दो सिपाही रहेंगे। इन टीमों को बी सी डी नाम दिया गया है। प्रत्येक टीम 6 घंटे तक बीट में रहेगी। इस तरह जो टीम सुबह अपनी बीट ड्यूटी करेंगे वो पांचवे वे दिन ही सुबह की पाली में आएगी। इसी तरह जो टीम गश्त करेगी उसका गश्त का नंबर भी पांचवे दिन आएगा। शहर को बीट के लिए पुराना इटारसी और बाजार क्षेत्र के आधार पर बंटा गया है।
16 सिपाही बीट के
लिए फिक्स
इससिस्टम के इटारसी सिटी थाने के 16 सिपाही को अलग किया गया है। इनका काम केवल इस बीट प्रणाली के तहत अपनी बीट में दिए गए शेड्यूल में मौजूद रहे। वे पुलिसिंग स