- Hindi News
- एसडीएम के सामने हुई नपा दैवेभो की हाजिरी परेड
एसडीएम के सामने हुई नपा दैवेभो की हाजिरी परेड
नगरपालिकाके दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की बुधवार को प्रभारी सीएमओ और एसडीएम के सामने भौतिक सत्यापन के लिए हाजरी परेड हुई इसमें जल शाखा और लोककर्म के दैनिक वेतन भोगियों से अपने सामने एसडीएम राजकुमार खत्री ने हस्ताक्षर करवाए। नपा के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को लेकर एसडीएम के सामने यह तथ्य रहा था कि कई कर्मचारी नौकरी पर ही नहीं आते है और उनका वेतन निकल रहा है। इसलिए यह हाजरी परेड ली गई। इसमें जलशाखा के 47 में 42 और लोक कर्म के सभी 20 दैवेभो उपस्थित हुए।
इसके साथ ही एसडीएम ने सभी पंप चालकों को यह आदेश दिए की वे किसी के भी दबाव में पानी की सप्लाई ना करंे। उन्होंने कहा कि पंप हाऊस की चाबी किसी को भी ना दी जाए और जो पानी सप्लाई का शेड्यूल है उसके अनुसार ही पानी दिया जाए। भविष्य में यह बात सामने नहीं आना चाहिए किसी दबंग द्वारा अपनी मनमर्जी से पंप हाऊस का संचालन किया जा रहा है या किसी पंप हाउस पर नपा की जगह किसी प्रभावशाली व्यक्ति का अघोषित कब्जा चल रहा है।
इटारसी। हाजरी परेड करते हुए नपा के दैवेभो कर्मचारी।