- Hindi News
- पोस्टऑफिस से बंद कर जन धन में खोलेंगे खाते
पोस्टऑफिस से बंद कर जन धन में खोलेंगे खाते
पोस्टऑफिस से बंद कर जन धन में खोलेंगे खाते
इटारसी: अबहितग्राही मूलक सरकारी योजनाओं के पोस्ट आफिस के खाते बंद कर जन धन योजना में बैंकों में खोला जाएगा। नपा इटारसी में डूडा के परियोजना प्रशासक ओपी झा ने बुधवार को वार्ड प्रभारियों की बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए।
इसमें आगामी 15 दिसंबर तक अभियान चला कर अधिक से अधिक खाते खोले जाने को लेकर भी निर्देश दिए गए।
जन धन योजना में सभी वार्ड प्रभारी अपने अपने क्षेत्र के हितग्राहियों को बैंक फार्म उपलब्ध कराएंगे, फार्म में लगने वाले सभी दस्तावेज लेकर फार्म भरवाकर उसे बैंक में जमा कर खाले खुलवाएंगे। इसके साथ वार्ड प्रभारी अपने अपने क्षेत्र में लोगो जन धन योजना के बारे में भी बताएंगे। परियोजना प्रशासक ने बैठक में योजना के संबंध में यह बताया कि इससे 1 लाख 30 हजार का दुर्घटना बीमा कवर होगा और छै माह खाता संचालित रखने पर उसमें सरकार पांच हजार रुपए अपनी तरफ से डालेगी। वही हर माह खाते पर छै माह तक सौ रुपया प्रतिमाह मिलेगा। वर्तमान में नपा इटारसी के विभिन्न पेंशन योजना के तकरीबन 13 सौ खाते पोस्ट आफिस से संचालित हो रहे है। इन सभी खातो को अब जन धन योजना में बैंकों में खोला जाएगा। इस बैठक में एसडीएम ने भी वार्ड प्रभारियों से अभियान के तहत ज्यादाा से ज्याद लोगो के खाते खोलने के लिए कहा। इस काम को प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश भी दिए।
फोटो नंबर 2 कैप्शन बैठक ले पीओ झा