पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पोल पर चढ़े युवक की करंट लगने से मौत

पोल पर चढ़े युवक की करंट लगने से मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोल पर चढ़े युवक की करंट लगने से मौत

इटारसी: पुरानाइटारसी क्षेत्र में गगन मगन के सामने शाम को पांच बजे एक युवक की बिजली के पोल पर करंट लगने से मौत हो गई। मृतक युवक दीपक मिश्रा वैशाली नगर न्यू यार्ड का रहने वाला था। युवक पोल पर चालू लाईन में काम कर रहा था तब से करंट लगा। एमपीईबी के एई विशाल उपाध्याय का कहना है कि दीपक नामक कोई भी व्यक्ति कंपनी का कर्मचारी नहीं है।

और उनके अनुसार विद्युतीकरण का काम कर रही कंपनी का कर्मचारी होगा या फिर उसका कोई पेटी कांट्रेक्टर या कांट्रेक्टर का कर्मचारी हो सकता है। इधर पुलिस ने मर्ग कायम किया और उनके अनुसार इस मामले में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है कि युवक पोल पर क्यो चढा था तथा वह किसी का कर्मचारी है या फिर पेंट्री कांट्रेक्टर है। यह जांच का विषय है।कॉलेज के प्राचार्य डॉ.ओएन चौबे ने बताया कि दोनों छात्र के नाम उनके पास हैं। वे दोनों पर ही अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिसके लिए कलेक्टर से मार्गदर्शन लिया जाएगा।