पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इटारसी| रुपयोंसे भरा बैग लौटाकर मुस्कान पटेल ने ईमानदारी की

इटारसी| रुपयोंसे भरा बैग लौटाकर मुस्कान पटेल ने ईमानदारी की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी| रुपयोंसे भरा बैग लौटाकर मुस्कान पटेल ने ईमानदारी की मिसाल पेश की। आर्यनगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा मुस्कान की इस ईमानदारी के लिए स्कूल प्रबंधन समिति ने मुस्कान का सम्मान किया। बुधवार को आर्यनगर सरस्वती शिशु मंदिर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मानव अधिकार आयोग मित्र केके अग्निहोत्री, घोड़ाडोंगरी विधायक सज्जन सिंह उइके, राष्ट्रीय संत भैयू जी, लायंस क्लब चेयर पर्सन दीपचंद धारगा, रोटरी अध्यक्ष रामनाथ चौरे ने प्रतिभावान स्टूडेंट्स को सम्मानित किया।

श्री अग्निहोत्री ने बताया कि भौंरा के साप्ताहिक बाजार में मुस्कान को 12 हजार रुपए से भरा हुआ एक पर्स मिला। यह पर्स पलवाड़ी निवासी राजेश मिश्रा का था। राजेश अपनी मां की दवाइयां लेने भौंरा आए थे। भूलवश उनका पर्स बाजार में गिर गया। मुस्कान को यह पर्स मिला तो मुस्कान ने उन्हें खोजकर पर्स वापस दे दिया।



जब श्री मिश्रा ने मुस्कान को 2 हजार रुपए ईनाम देना चाहा तो उसने रुपए लेने की बजाए शुभकामनाएं देने को कहा। मुस्कान की ईमानदारी से प्रभावित होकर उसे स्मृति चिन्ह और मोबाइल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लगन जैन और प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।



कार्यक्रम का संचालन रामगोपाल शर्मा और आभार प्रदर्शन हरीश मालवीय ने किया।

ईमानदार मुस्कान का सम्मान