पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दोहरे हत्याकांड के 5 आरोपियों को उम्रकैद

दोहरे हत्याकांड के 5 आरोपियों को उम्रकैद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दोहरेहत्याकांड में पांच आरोपियों को न्यायालय ने गुरुवार को उम्रकैद की सजा सुनाई है। मृतक और आरोपी आपस में चचेरे भाई हैं। हत्या का कारण एक विवाह समारोह में अपमान को लेकर रंजिश थी। इस मामले में 16 अगस्त 2013 को रात 11.30 बजे 12 बंगला के नरेंद्र नगर स्थित निवास पर दो सगे भाई प्रशांत हनौतिया (35) और संदीप हनौतिया (40) को आरोपियों ने घर के बाहर बुलाया और धारदार हथियार से उन पर जानलेवा हमला बोल दिया। आरोपी तब तक हमला करते रहे जब तक दोनों की मौत नहीं हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी राकेश, सतीश, जगत सिंह, वीरेंद्र और इंदर सहित उनकी 78 वर्षीय मां के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज किया था। विवेचना के बाद पुलिस ने न्यायालय में चालान पेश किया। अपर सत्र न्यायाधीश राजेश श्रीवास्तव ने पूरे मामले को सुनने के बाद साक्ष्य के आधार पर आरोपियों की वृद्ध मां को सबूत के अभाव में बरी कर दिया। वहीं आरोपियों को संदीप की हत्या के मामले में आजीवन कारावास और 5-5 हजार रुपए का अर्थदंड इसी तरह प्रशांत की हत्या के मामले में भी अलग से आजीवन कारावास और 5-5 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। इस मामले में न्यायाधीश ने संदीप की प|ी और प्रशांत के वारिश को 10-10 हजार रुपए अर्थदंड की राशि से दिए जाने के आदेश भी दिए हैं।