संस्था द्वारा सर्वे और प्रशिक्षण
इटारसी : ग्रामीणक्षेत्र की घरेलू महिलाओं के स्किल को पहचान कर उसके आधार पर उनको प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके लिए एक संस्था द्वारा केसला ब्लाक के ग्रामों सर्वे कर अलग अलग तरह के रोजगारमुखी प्रशिक्षण भी दिए जा रहे है। होप सेंटर फॉर वूमन एंड चिल्ड्रन इटारसी की सारिका ठाकुर नीदा ने बताया कि वर्तमान पीपलढाना, बोरतलाई, ललवानी, मलथौर में संस्था द्वारा इस तरह की गतिविधियां संचालित की जा रही है।
इसमें महिलाओं को सिलाई, ब्यूटी पार्लर सहित अन्य तरह के प्रशिक्षण दिए जा रहे है।