भागवत कथा आज से
इटारसी : समीपस्थग्राम सेमरीखुर्द में श्रीमदभागवत कथा सतसंग सप्ताह का आयोजन 12 से 18 दिसंबर तक होगा। आयोजन समिति के कृष्णकुमार चौधरी ने बताया कि कथा सप्ताह में दोपहर 1 से 3 बजे तक कथावाचक पंडित रामेश्वर प्रसाद शर्मा भागवत कथा के प्रसंगों का वाचन करेंगे। कथा का समापन 18 दिसंबर काे महाआरती और भंडारे के साथ होगा।