पेड़ काटते समय ऊपर गिरा, मौत
इटारसी : पथरौटामें एक मजदूर की उसके ऊपर पेड़ गिरने से मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पथरौटा निवासी मजदूरी का काम करने वाला रामबगस आदिवासी (52) एमईएच काॅलोनी में लगे एक सूखे पेड़ को गुरुवार शाम को काट रहा था। पेड़ काटने के दौरान ही शाम 5.10 बजे पेड़ रामबगस के ऊपर ही गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।