पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षकों के निलंबन पर विरोध जताया

शिक्षकों के निलंबन पर विरोध जताया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षकों के निलंबन पर विरोध जताया

इटारसी| शासकीयबाल एवं कन्या प्राथमिक शाला सांवलखेड़ा में शैक्षणिक गुणवत्ता की कमी के चलते सहायक शिक्षकों को निलंबित करने के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं प्रधानपाठक को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। शिक्षकों पर हुई कार्रवाई का मप्र शिक्षक संघ ने विरोध किया है। संघ के सदस्यों ने इसे शिक्षकों के साथ अन्याय बताते हुए कलेक्टर से चर्चा करने का निर्णय लिया है। संघ ने स्कूलों में शिक्षकों की संख्या कम करने को गलत बताते हुए शिक्षकों की संख्या के आधार पर पाठ्यक्रम को भी कम करने की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि संयुक्त संचालक पीआर कोसे ने सांवलखेड़ा स्कूल के आकस्मिक निरीक्षण में शैक्षणिक गुणवत्ता में कमी पाई जाने पर दो सहायक शिक्षकों को निलंबित करने और प्रधान पाठकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद चौरगढ़े को दिए थे। उच्चाधिकारियों की इस कार्रवाई पर मप्र शिक्षक संघ के सदस्यों ने असंतोष जताया है।