पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व उपमंत्री और नगराध्यक्ष के पोस्टर पर कालिख पोती

पूर्व उपमंत्री और नगराध्यक्ष के पोस्टर पर कालिख पोती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी। पूर्व कांग्रेस िजला महामंत्री ने अपने सािथयों के साथ कालिख पोता।

नगर संवाददाता| इटारसी

नपाचुनाव में कांग्रेस जिला महामंत्री के पद से इस्तीफा देकर निर्दलीय चुनाव लड़कर हारने वाले अमित कापरे ने अपने साथियों के साथ गुरुवार को पूर्व उप गृह मंत्री विजय दुबे काकू भाई और नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर के पोस्टर पर कालिख पोती और पोस्टर फाड़कर उसे जयस्तंभ पर लटकाया। कापरे का आरोप है कि इन नेताओं ने कांग्रेस को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने पंकज राठौर पर अपनी मां को टिकट मिलने पर कांग्रेस प्रत्याशी माधवी मिश्रा को हरवाने और वार्ड 16 से ऐसे उम्मीदवार को टिकट देने का आरोप लगाया जिसकी जमानत जब्त हो गई। वहीं उनका काकू भाई को लेकर यह आरोप है कि वह कभी अपने वार्ड से कांग्रेस को जितवा नहीं पाए। उन्होंने टिकट में सौदेबाजी का भी आरोप लगाया। पूरे मामले को लेकर विजय दुबे काकूभाई का कहना है कि वह और उसका कृत्य इस योग्य नहीं कि मैं प्रतिक्रिया दूं। वहीं कांग्रेस नगर अध्यक्ष का मोबाइल कवरेज एरिया से बाहर बता रहा था।