पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीज हो जाते अंकुरित, डल जाता खाद, फिर भी नहीं पाती गुणवत्ता रिपोर्ट

बीज हो जाते अंकुरित, डल जाता खाद, फिर भी नहीं पाती गुणवत्ता रिपोर्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{पवारखेड़ा की खाद बीज प्रयोगशाला को भारत सरकार की अधिसूचना का इंतजार

नगरसंवाददाता| इटारसी

खादकी गुणवत्ता और बीज के अंकुरण संबंधी जांच रिपोर्ट इतनी लेट लतीफ होती है कि बीज और खाद का उपयोग हो जाने के बाद भी रिपोर्ट ही नहीं आती है। इस रबी सीजन में यही हो रहा है। किसानों को सैंपलिंग रिपोर्ट आने के बाद ही खाद बीज मिले इसके लिए सरकार ने पवारखेड़ा में संभागीय टेस्टिंग लैब स्थापित की है। खाद और बीज की लैब सैंपल टेस्टिंग के लिए तैयार है कुछ जरूरी स्टाप भी तैनात है इसके बाद भी टेस्टिंग के लिए इस रबी सीजन में बीज के सेंपल ग्वालियर और खाद के सैंपल जबलपुर भेजने पड़े। लैब टेस्टिंग के लिए तैयार होने बाद भी यह स्थिति इसलिए रही है कि इन दोनों लैब का भारत सरकार द्वारा नोटिफिकेशन की प्रकिया पूरी नहीं हो पाई है। यदि यही स्थिति रही तो इस रबी सीजन के बाद अगले खरीफ सीजन में हमेशा की तरह खाद बीज के सेंपल की रिपोर्ट उपयोग हो जाने के बाद आने वाली कहानी दुहराई जाएगी। वर्तमान में यह दोनों लैब उपयोग ना होने से धूल खा रही है।

यहवर्तमान सैंपल की स्थिति

यदिरबी सीजन की के ही सैंपल की स्थिति देखे तो बीज में करीब 90 सेंपल लेना था मगर जब तक बोवनी शुरू हुई तब तक तीस सेंपल ही लिए और वह भी ग्वालियर लैब नहीं भेजे जा सके थे। पिछले खरीफ सीजन में जो सेंपल लिए गए थे उसमें 15 सैंपल फेल का रिजल्ट तब आया जब किसान अपनी बोवनी कर चुका था। कुछ यही हालत खाद में भी सामने आई पिछले सीजन में 11 सैंपल फेल हो गए और वर्तमान सीजन में तो खाद की इतनी किल्लत चल रही है कि सोसाइटियों और दुकानों में पहुंचा नहीं और उसका उठाव हो जा रहा है इसलिए विभिन्न लाट से सैंपलिंग की स्थिति ही नहीं बन पा रही है।

यह है खाद प्रयोगशाला की स्थिति

यह है बीज प्रयोगशाला की स्थिति

स्थान एसओडीओप्रशिक्षण केन्द्र पवारखेड़ा

क्षमतातीनहजार सैंपल की जांच

लागतएककरोड़

अनुमतिमार्च2013

बनकरतैयार अप्रैल2014

स्थितिस्वयंका भवन बनना शेष

उपकरण- हार्ट एयर ओवन, टर्मिनेटर,सीड ब्लोवर, रेफ्रिजरेटर, सीड डिवाईडर,सीव सेट, ग्राइंडर, इनक्यूबेटर आदि।

कर्मचारीबीजविश्लेषक के दो पद वर्तमान में एक, प्रयोगशाला सहायक चार में से एक,अटेंडर एक पर अभी पद खाली, प्यून दो, एलडीसी दो और प्रभारी एक।

वर्तमानहालात यहलैब हाईवे के किनारे है और वर्तमान में य