ट्रेड यूनियन अधिकार सप्ताह
ट्रेड यूनियन अधिकार सप्ताह
रेल कर्मियों की गिनाईं समस्याएं, जल्द होगा समाधान
नगर संवाददाता| इटारसी
वेस्टसेंट्रल रेलवे मजदूर संघ ट्रेड यूनियन अधिकार सप्ताह के तहत यार्ड में समस्या निवारण शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में रेल कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए प्रयास करने का निर्णय लिया गया। समस्या निवारण शिविर में सचिव एचएस तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष किशन चुटीले, श्याम सिंह, हसन नजमी, राजेश सूर्यवंशी, श्याम किशोर, राजेंद्र व्यास, पूनमचंद, जगदीश जुनानिया ने रेल कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और समस्याओं के समाधान के लिए उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
शिविर में सीएंडडब्ल्यू कर्मचारियों ने नाइट ड्यूटी में टार्च मिलने, बारिश में रेनकोट और सर्दियों में गरम कपड़े मिलने, रोलिंग इन बाक्स फिलर में लाइट व्यवस्था होने, जीसी केबिन के पास बंद मर्करी लाइट से परेशान होने, पाथवे आरसीसी होने, गिट्टी के ढेर पड़े होने, खराब टॉर्चों को बदलने, वॉशेबल एप्रॉन नहीं होने की समस्याएं बताईं। प्रवक्ता जगदीश जुनानिया ने बताया कि रेल कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए स्थानीय, मंडल और मुख्यालय स्तर पर उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा। शिविर में बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी और संघ के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।