पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी के सोने को गलाकर गिन्नी बनाई

चोरी के सोने को गलाकर गिन्नी बनाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी। न्यू यार्ड में चोरी के मामले में िगरफ्तार अपराधी।

चोरी के आरोपियों को भेजा जेल

न्यूयार्ड में चोरी के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी गोविंद और सुनील ठाकुर को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। वहीं इस मामले में दो बाल अपराधियों को किशोर न्यायालय बैतूल भेजा गया। मामले की विवेचना कर रहे एएसआई आरसी खातरकर ने बताया कि इनसे दो टीवी और सटटॉप बॉक्स जब्त किए गए हैं।

नगर संवाददाता| इटारसी

जीआरपीपुलिस ने एक ऐसे आरोपी को पकड़ा जिसके पास से 46 ग्राम गला हुआ सोना बरामद हुआ। पुलिस ने इसे न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है। जीआरपी प्रभारी आरएस महाजन के अनुसार 15 दिन पहले सीडीआर के आधार पर मेहरागांव निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया गया था। उससे पूछताछ में यह सामने आया था कि उसने चोरी का मोबाइल पीपल मोहल्ला निवासी मनोज उर्फ भोपाली से खरीदा है। मुखबिर की सूचना पर जीआरपी की स्पेशल टीम ने घर से निकले मनोज को जबलपुर आउटर पर धरदबोचा। पूछताछ के आधार पर मनोज के घर से गिन्नी नुमा गला हुआ 46 ग्राम सोना जब्त किया है। मनोज ने पुलिस को बताया कि उसने महिला यात्री नेहा चौबे का लेडीज पर्स इटारसी स्टेशन पर उड़ाया था। इस पर्स से उसे दो मोबाइल, तीन सोने की अंगूठी, दो सोने की चैन, दो जोड़ी कान के झुमके और कुछ नगदी मिले। उसने एक मोबाइल को पवन को 5 हजार रुपए में बेचा। जेवरात एक फेरी वाले से घर में गलवाकर गिन्नी की शक्ल में बदलवाया। इस चोरी के खुलासा करने में एसआई केएम रिछारिया, दर्शनसिंह, वैभव शुक्ला, शिवराम, मनीष पांडे, डीपी त्रिपाठी आदि ने प्रयास किए हैं।