ट्रेन में सैनिक का सामान हुआ गायब
इटारसी| दादर-बनारसएक्सप्रेस के कोच एस-6 की बर्थ 26 पर यात्रा कर रहे सेना के हवलदार ओमप्रकाश पिता चंद्राराम पिलानिया (34) 8 दिन की छुट्टी के दौरान अपने घर बनारस जा रहा था। इटारसी जंक्शन पर आकर कुछ होश आया तो उसने देखा की उसका सामान गायब है। जीआरपी के अनुसार अंदेशा यह है कि अज्ञात ने शराब में कुछ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया और उसका सामान उड़ा दिया।