पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इटारसी| दिल्लीमें राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल

इटारसी| दिल्लीमें राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी| दिल्लीमें राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने एनसीसी की चयन प्रक्रिया शुरु हो गई है। दिल्ली की दौड़ में शामिल होने के लिए एमजीएम कॉलेज के चार एनसीसी कैडेट्स का चयन राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड के लिए किया गया है। कंपनी कमांडर मेजर धीरेंद्र शुक्ल ने बताया कि 10 से 29 दिसंबर तक भोपाल में दो चरणों में गणतंत्र दिवस परेड के लिए कैडेट्स सैन्य और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रशिक्षण लेंगे। राज्य स्तरीय शिविर से चुने गए कैडेट दिल्ली में राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होंगे। कर्नाटक के मेडीखारी में होने वाले राष्ट्रीय एकता शिविर (एनआईसी) में शामिल होने के लिए आठ कैडेट्स ने चयन प्रक्रिया में सफलता प्राप्त की है। एनआईसी में राष्ट्रीय एकता का संदेश देने कैडेट्स 18 दिसंबर को कर्नाटक रवाना होंगे।

इनकाहुआ चयन

गणतंत्रदिवस राज्य स्तरीय परेड शिविर भोपाल के लिए गार्गी पांडे, बृजेश कुमार, आकाश शर्मा, रामजी यादव का चयन हुआ है। कर्नाटक के मेडीखारी में 18 से 30 दिसंबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकता शिविर में नितेश कहार, अमित बाथरी, राजेश मालवीय, लालबहादुर बारस्कर, सुमित पटेल, निकिता मेहरा, पुष्पा पटेल, मोहिनी खरे अपनी सैन्य और सांस्कृतिक गतिविधियों से देश के कोने से आए एनसीसी कैडेट्स को मध्यप्रदेश की संस्कृति से रूबरू करवाएंगे।

कंपनी कमांडर मेजर धीरेंद्र शुक्ल का कहना है कि गणतंत्र दिवस चयन शिविर के लिए चार और कर्नाटक में राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए 8 कैडेट्स का चयन हुआ है। परीक्षाओं के चलते इस बार संख्या कम रही है।

गणतंत्रता और एकता का संदेश देकर सैन्य प्रशिक्षण लेंगे कैडेट्स