ठेकेदार पर दर्ज हो केस
इटारसी| पुरानीइटारसी क्षेत्र में बुधवार को बिजली पोल पर मीटर शिफ्टिंग और मेन लाईन चेंज कर रहे युवक दीपक मिश्रा की करंट लगने से मौत हो गई थी। गुरुवार को उसके परिजन अंत्येष्टी छोड़कर थाने पहुंचे और ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। जिसमें बताया गया कि मृतक दीपक के पिता नहीं है और वह अपने छोटे भाई और मां के साथ किसी तरह परिवार चला रहा था। इनका कहना था कि ठेकेदार चालू लाईन में इस तरह का काम करवाता था लेकिन सुरक्षा के कोई संसाधन उपलब्ध नहीं कराता था। इसलिए यह घटना हुई है। उन्होंने ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।