सूने घर में हुई चोरी
इटारसी : न्यासकालोनी में किराये के घर में रहने वाले अनूप कश्यप अपने परिवार के साथ रामेश्वरम गए हुए थे। वह लौटे तो उनके घर के किचन का दरवाजा खुला हुआ था। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो घर में रखे दो गैस सिलेंडर, कूकर, सिलाई मशीन सहित कुल 9 हजार कीमत का सामान चोरी हो गया था। सिटी पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया।