दहेज प्रकरण दर्ज कराया
इटारसी : पथरौटाथाने में रविवार को एक नवविवाहिता द्वारा ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया गया। थाना प्रभारी सीपी मिश्रा ने बताया कि पथरौटा निवासी रामबाई (19) की शादी बैतूल निवासी मनोज आदिवासी से पांच महीने पहले ही हुई थी। शादी के बाद ही ससुराल के लोगों ने रामबाई से दहेज लाने की मांग की। जब रामबाई ने मना कर दिया, तो उसे पीट-पीटकर घर से बाहर कर दिया। शादी के एक सप्ताह बाद से ही नवविवाहिता अपने मायके में रह रही है।