स्कूल का वार्षिकोत्सव कल
इटारसी : शहरके देशबंधुपुरा स्थित सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल में 16 दिसंबर को वार्षिक उत्सव मनाया जाएगा। आयोजन शाम 5 बजे से शुरू होगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा उपस्थित रहेंगे। वार्षिक उत्सव में छात्र-छात्राएं गायन, वादन, नृत्य, अभिनय फैंसी ड्रेस जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देंगे।