पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाला मोहल्ला और मालवीयगंज फीडर में फाल्ट, घंटों गुल रही बिजली

नाला मोहल्ला और मालवीयगंज फीडर में फाल्ट, घंटों गुल रही बिजली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रिप होने के कारण जले उपकरण

एमसीबी लगानी चाहिए

^डिपार्टमेंटबेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए काम कोशिश कर रहा है, लेकिन तेज हवा और पानी के कारण लाइन में फाल्ट आना स्वाभाविक है। हम बिजली के ट्रिप होने जैसी समस्या से भी इंकार नहीं करते। लोगों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से और नियमानुसार भी घरों में एमसीबी लगानी चाहिए ताकि इस प्रकार के हादसे हों और विद्युत उपकरणों को भी बचाया जा सके।^ -विशाल उपाध्याय, मैनेजरटाउन, विविकं

हवा चलने से बार-बार बिजली ट्रिप और वोल्टेज ड्राप जैसी समस्याएं सामने रही थी। जिसके कारण नाला मोहल्ला और मालवीयगंज इलाके में रहने वाले करीब एक दर्जन से अधिक घरों में विद्युत उपकरण जल गए। इनमें से अधिकतर घरों में लगी सीएफएल जलने की शिकायत सामने आई है। नाला मोहल्ला निवासी जगदीश पटेल ने बताया कि बिजली की ट्रिपिंग और वोल्टेज ड्राप होने के कारण उनके घर में लगी टीवी और मोटर जल गई। वहीं मालवीयगंज निवासी राकेश राव ने बताया कि फाल्ट आने से अचानक ही बिजली गुल हो गई। जिसके कारण सुबह के समय होने वाले रोजमर्रा के घरेलू कामकाज प्रभावित हुए हैं। मेंटेनेंस होने के बाद भी इस प्रकार के फाल्ट और अघोषित कटौती समझ से परे है।

नगर संवाददाता|इटारसी

शहरके नाला मोहल्ला और मालवीयगंज इलाके में रह रहे लोगों को दूसरे दिन भी बिजली कटौती से होने वाली समस्या का सामना करना पड़ा। शनिवार देर रात और रविवार अलसुबह हुई बारिश और चली तेज हवा से नाला मोहल्ला मालवीयगंज फीडर में फाल्ट गया। जिसके कारण दोनों जगहों पर अलग-अलग समय घंटों बिजली गुल रही। मोहल्ले वालों के अनुसार शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात 2 बजे मालवीयगंज स्थित लाइन के ऊपर तेज हवा के कारण बांस गिर गया, जिससे लाइन फाल्ट हो गई। विद्युतकर्मियों ने जैसे तैसे इसे सुधारकर लाइन चालू करने की कोशिश की तो पता चला कि एक इंश्यूलेटर भी बर्स्ट हो गया है। फीडर के फाल्ट को सुधारकर चालू करने में पांच घंटे से अधिक का समय लग गया। मालवीयगंज की बिजली रविवार सुबह 7.30 बजे चालू की गई। वहीं इंश्यूलेटर बर्स्ट होने से नाला मोहल्ला की बिजली सुबह 5 बजे चली गई। जिसे चार घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 9 बजे चालू किया गया।