पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेले में दिखी महिलाओं की कला, छात्रों की प्रतिभा

मेले में दिखी महिलाओं की कला, छात्रों की प्रतिभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीणऔर आदिवासी महिलाओं की कला कौशल दिखाने के लिए हस्तशिल्प की एक प्रदर्शनी का आयोजन रविवार को किया गया। इसमें केसला ब्लाॅक के विभिन्न गांवों की महिलाओं द्वारा बनाई गई विभिन्न वस्तुओं को दिखाया गया था। इस प्रदर्शनी के साथ-साथ कार्यक्रम स्थल ईएलसी चर्च कम्पाउंड में आशा मेले का आयोजन किया गया। जिसमें व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए थे।

यह आयोजन होप सेंटर फॉर वूमन एंड चिल्ड्रन, ईएलसी चर्च इटारसी, युवा-युवती संघ और महिला समाज के माध्यम से किया गया। इस आयोजन में आए रेल डीएसपी साइलस हैरल्ड ने इसे अच्छा आयोजन बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से आदिवासी लोक संस्कृति और हस्तशिल्प से लोगों का परिचय होगा।

होप सेंटर फॉर वूमन एंड चिल्ड्रन की संचालिका डॉ. कैरोलिन जेम्स मेहता और कॉर्डिनेटर सारिका ठाकुर ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा केसला ब्लाक के विभिन्न ग्रामों में आदिवासी महिलाओं के कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। संस्था द्वारा सिलाई, हस्तशिल्प आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें इन महिलाओं द्वारा बनाई गई हस्तशिल्प की वस्तुओं से आम लोगों को परिचित कराने यह आयोजन किया गया था। इस मेले में लोगों ने उत्साह के साथ इन वस्तुओं को देखा और सराहा। भविष्य में इनकी हस्तशिल्प की मार्केटिंग के लिए संस्था बड़े शहरों में भी इसी तरह प्रदर्शनी लगाएगी और मेले आयोजित करेगी।

आनंद मेला आयोजित

न्यास कालोनी स्थित रेनबो पब्लिक स्कूल में आनंद मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी के अंतर्गत मॉडल भी बनाकर उनकी प्रस्तुतीकरण किया। संचालक नीलेश जैन ने बताया कि स्कूल प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों के अभिभावकों के लिए भी विभिन्न प्रकार की स्पर्धाओं का आयोजन किया गया था। आनंद मेले में स्कूल के कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों द्वारा व्यंजन और स्पर्धा से संबंधित एक दर्जन से अधिक विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए थे। स्कूल प्राचार्य ने बताया कि इस मेले के आयोजन का उद्देश्य बच्चों में क्रिएटीविटी को बढ़ावा देना है।