पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोच में नहीं था पानी, 4 बार चेन पुलिंग कर रोकी ट्रेन

कोच में नहीं था पानी, 4 बार चेन पुलिंग कर रोकी ट्रेन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{इलेक्ट्रिकल्स से जुड़ी भी कुछ समस्याएं थी जिनका समाधान प्रबंधन ने किए बिना ही ट्रेन को चला दी

नगरसवांददाता|इटारसी

ट्रेनके कोचों में पानी नहीं होने को लेकर रविवार को यात्रियों ने प्लेटफार्म पर जमकर हंगामा मचाया। समस्या का समाधान किए बिना ही जब प्रबंधन ने ट्रेन चलाने की कोशिश की तो यात्रियों ने तीन बार स्टेशन पर और एक बार आउटर पर चेन पुलिंग कर उसे रोक दिया। इस पूरी घटना में ट्रेन करीब 45 मिनट तक पिट गई। रविवार शाम 6.25 बजे गाड़ी संख्या 12541 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस इटारसी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर आई। निर्धारित समय के अनुसार ट्रेन को 6.32 पर डिपार्चर होना था। लेकिन ट्रेन के स्लीपर कोचों में पानी नहीं होने के कारण यात्रियों ने प्लेटफार्म पर हंगामा कर दिया। इसी बीच ट्रेन अचानक अपने निर्धारित समय पर प्लेटफार्म से चल दी। जिसके बाद यात्रियों ने प्लेटफार्म पर ही तीन बार चेन पुलिंग कर उसे रोक दिया।

प्रबंधन की समझाइश के बाद जैसे तैसे शाम 7 बजे ट्रेन को स्टेशन से रवाना किया गया तो यात्रियों ने नाला मोहल्ला आउटर पर ट्रेन की फिर चेन पुलिंग कर रोक दिया। ऑन ड्यूटी स्टाफ की समझाइश के बाद ट्रेन को शाम 7.15 बजे आगे की ओर रवाना किया जा सका। यात्रियों का कहना था कि स्लीपर कोचों में पानी की समस्या के साथ-साथ इलेक्ट्रिकल्स से जुड़ी भी कुछ समस्याएं थी जिनका समाधान प्रबंधन ने किए बिना ही ट्रेन को चला दी थी। इस पूरे घटना क्रम में ट्रेन करीब 45 मिनट लेट हो गई।