पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शंटिंग के दौरान पटरी से उतरे मालगाड़ी के दो वैगन

शंटिंग के दौरान पटरी से उतरे मालगाड़ी के दो वैगन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{रेलवे का इंटरनल ट्रैफिक प्रभावित हुआ, एक सप्ताह में यह तीसरी घटना

नगरसंवाददाता|इटारसी

यार्डके पास रविवार दोपहर को अप ट्रेक से डाउन ट्रेक पर मालगाड़ी को शंटिंग करते समय उसके दो वैगन पटरी से उतर गए। वैगन को पटरी पर वापस लाने और क्षतिग्रस्त पटरियों को ठीक करने में लगभग चार घंटे का समय लगा। इस दौरान रेलवे का इंटरनल ट्रेफिक प्रभावित हुआ। जिसमें शेड में जाने वाले लोको या अन्य मालगाड़ियां जिन्हें मालगोदाम पर ले जाना था, वे इस घटना से प्रभावित हुए हैं। हालांकि यात्री गाड़ियों पर इस घटना का कोई फर्क नहीं पड़ा वे सुचारू रूप से चली। एक सप्ताह में तीसरी बार इस तरह की घटना होने से रेलवे प्रबंधन चिंतित है और वह सतर्कता को लेकर लोको पायलटों एवं आरआरआई स्टाफ को विशेष दिशा-निर्देश जारी करने वाला है। जिससे कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति हो।

इटारसी। पटरी से उतरे हुए वैगन।

उतर गए थे दो वैगन

गेहूंसे भरी हुई मालगाड़ी को तुलाई के लिए यार्ड में ले जाया जा रहा था। अप ट्रेक से डाउन ट्रेक पर शंटिंग करते समय वैगन नंबर 973811 और 311104 पटरी से उतर गए। सूचना मिलने पर ब्रेक यान पहुंचा और सुधार कार्य शुरू हुआ। दो वैगन पटरी से उतरने पर बगल का ट्रेक भी क्षतिग्रस्त हो गया। लगभग शाम 4 बजे दोनों वैगन पटरी पर चढ़ाए गए और क्षतिग्रस्त पटरियों को सुधारा गया। घटना के बाद रेल प्रशासन ने कारणों की जांच के लिए निर्देश दिए हैं।

इसतरह की एक सप्ताह में तीसरी घटना।

मालगाड़ी का पटरी से उतरने का यह तीसरा मामला है जिससे रेलवे प्रशासन भी चिंतित और सतर्क भी हो गया है। अभी चार दिन पहले मालगोदाम के पास ही एक मालगाड़ी के एक वैगन के दो पहिए उतर गए थे। यह घटना भी शंटिंग के दौरान हुई थी। इसके अलावा एसी शेड में भी शुक्रवार शनिवार की रात 2.30 बजे एक इंजन पटरी से उतर गया था। घटना में बताया गया कि जब लोको को एक जगह से दूसरी जगह भेजने का काम चल रहा था तभी लोको नंबर 20643 और एक अन्य डब्ल्यूडीपी-4 अगल-बगल में टकरा गए जिससे लोको नंबर 20643 पटरी से उतर गया। ब्रेक डाउन स्टाफ शनिवार सुबह 11 बजे सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचा और इंजन को वापस पटरी पर चढ़ाया।