डांटा तो डंडे से की बड़े भाई की पिटाई
इटारसी : भांजेको डांट-फटकार के मामले को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि छाेटे भाई ने डंडे से बड़े भाई की पिटाई कर दी। केसला थाना प्रभारी मदन पवार ने बताया कि मरयारपुरा में लक्ष्मीनारायण के घर रहकर उसका 10 वर्षीय भांजा पढ़ाई कर रहा है। रविवार शाम 5 बजे लक्ष्मीनारायण किसी बात को लेकर भांजे को डांट लगा रहा था। इसी दौरान भट्टी से आए बड़े भाई उदयकुमार ने जब इसका विरोध किया तो लक्ष्मीनारायण ने अपने बड़े भाई उदय पर डंडे से वार कर दिया।