दो ट्रेनों में 5 हजार से अधिक की चोरी
इटारसी| चेन्नई-लखनऊएक्सप्रेस में बारगल से कानपुर की यात्रा कर रहे कानपुर निवासी कन्हैयालाल कैथवास (60) का नागपुर स्टेशन के पास सूटकेस चोरी हो गया। उसमें 5 हजार रुपए नगद और अन्य सामान रखा हुआ था। दूसरी घटना में भुसावल-इटारसी पैसेंजर में यात्रा कर रही छिंदवाड़ा निवासी अध्यापिका प्रभा डेहरिया (49) का लेडीज पर्स वरूड़ स्टेशन के पास चोरी हो गया जिसमें 500 रुपए नगद और अन्य जरूरी सामान रखा था। दोनों मामलों में इटारसी जीआरपी ने मामला दर्ज कर डायरी संबंधित स्टेशनों को भेजी।