पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवविवाहिता ने दर्ज कराया दहेज प्रकरण

नवविवाहिता ने दर्ज कराया दहेज प्रकरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी| पथरौटाथाने में रविवार को एक नवविवाहिता द्वारा ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया गया। थाना प्रभारी सीपी मिश्रा ने बताया कि पथरौटा निवासी रामबाई (19) की शादी बैतूल निवासी मनोज आदिवासी से पांच महीने पहले ही हुई थी। शादी के बाद ही ससुराल के लोगों ने रामबाई से दहेज लाने की मांग की। जब रामबाई ने मना कर दिया, तो उसे पीट-पीटकर घर से बाहर कर दिया। शादी के एक सप्ताह बाद से ही नवविवाहिता अपने मायके में रह रही है।

मायके के पक्ष के लोगों द्वारा जब समझाने पर भी ससुराल पक्ष के लोग जब नहीं माने तो रविवार को रामबाई ने पथरौटा थाने में अपने पति मनोज, सास सुखवतीबाई और ससुर जगन्नाथ के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है।