पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सभी ट्रेड की सीट बढ़ाने की मांग

सभी ट्रेड की सीट बढ़ाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी : अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद ने सरकारी आईटीआई संस्थान में सभी ट्रेड में सीट बढ़ाने और नए ट्रेड शुरु करने की मांग को लेकर एसडीएम को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सतीश नागले ने बताया कि निजी शैक्षणिक संस्थाओं में फीस अधिक होने के कारण गरीब छात्रों को नुकसान हो रहा है। सरकारी आईटीआई में सीट कम होने के कारण सभी स्टूडेंट्स को प्रवेश नहीं मिल पाता। मांग पूरी होने की स्थिति में परिषद ने 18 दिसंबर को आंदोलन करने की चेतावनी दी है।