- Hindi News
- \"निशक्तों का सहयोग करने 23 को शिविर लगाएं\'
\"निशक्तों का सहयोग करने 23 को शिविर लगाएं\'
कंप्यूटराइज्ड शिक्षा शुरू करें
मुस्कानके प्रबंधन मनीष ठाकुर ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए अधिकारियों को मुस्कान संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि संस्था में रहने वाले 85 बच्चों के लिए संस्था में डिजिटल लिटरेसी और कंप्यूटराइज्ड कक्षाओं की व्यवस्था करें। उन्होंने इसके लिए विभागीय सहयोग का भी आश्वासन दिया। कार्यक्रम में जाफर सिद्दीकी, सत्यम अग्रवाल, राजा अग्रवाल और समाज सेवी संस्थाओं के सदस्य उपस्थित थे।
इटारसी। जरूरतमंद बच्चों को गरम कपड़े वितरित करते हुए कलेक्टर।
नगर संवाददाता| इटारसी
मानसिकमंद और विकलांग बच्चों और वयस्कों काे उनके अधिकार समझाने के लिए कानूनी सलाह, स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बहु विकलांग और मानसिक मंद शिविर का आयोजन 23 दिसंबर को दोपहर 1 बजे से किया जाए। शिविर में रजिस्ट्रेशन होने के तुरंत बाद से ही निशक्तों को 500 रुपए माह सहयोग राशि दी जाएगी। शिविर में विवाह योग्य निशक्तों को विवाह के लिए प्रेरित करने मैं स्वयं मौजूद रहूंगा। यह निर्देश मुस्कान संस्था में आयोजित महिला एवं बाल विकास के सहयोग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर संकेत भोंडवे ने कही। अटल बाल पालकों के सहयोग से कलेक्टर के मुख्यातिथ्य में मुस्कान संस्था और प्राथमिक माध्यमिक स्कूल न्यू यार्ड में जरूरतमंद बच्चों को गरम कपड़ों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत अभिजीत अग्रवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय त्रिपाठी, एसडीएम राजकुमार खत्री, परियोजना अधिकारी सतीश भार्गव, परियोजना अधिकारी योगेश घाघरे, शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ.यूके शुक्ला, रोटरी और लायंस क्लब के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
245बच्चों को बांटे गरम कपड़े
समाजको कुपोषण मुक्त बनाने के लिए शहर के समाजसेवियों के सहयोग से शहर में पहली बार अटल बाल पालक सम्मेलन और शिविर का आयोजन किया गया था। इसी क्रम में जरूरतमंद बच्चों को उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराने महिला बाल विकास ने सहयोग अभियान की शुरुआत भी इटारसी से की। मुस्कान संस्था में 130 रोटरी क्लब के सहयोग से और न्यू यार्ड के प्राथमिक माध्यमिक स्कूल में 120 स्टूडेंट्स को लायंस क्लब के सहयोग से गरम कपड़े बांटे गए।