पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर संवाददाता| इटारसी

नगर संवाददाता| इटारसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता| इटारसी

खाद्यविभाग ने शुक्रवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर जांच की और खाद्य वस्तुओं के सैंपल लिए। खाद्य अधिकारी डीके दुबे, जेपी लौवंशी, लीना नायक सहित अन्य ने गरीबी लाइन क्षेत्र में दूध बेचते उमेश यादव और संजू तोमर के दूध की सैंपलिंग की। इसके बाद गांधीनगर में एक आवास में स्टेशन पर बेचने के लिए बन रही इमरती की सैंपलिंग की साथ ही यहां पर गंदगी और भिनभिनाती हुई मक्खियां देखकर निर्माता दिनेश राजावत को फटकार लगाते हुए साफ-सफाई की हिदायत दी। इसके बाद वे राज टॉकीज के पास एक दालमिल पर भी गए जहां उन्होंने दाल के सेंपल लिए। साथ ही फूड लाइसेंस सहित अन्य दस्तावेज मांगे लेकिन उपस्थित कर्मचारी नहीं दिखा पाया और कहा कि मिल के मालिक के आने पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। जब खाद्य विभाग की जांच की जानकारी मिल मालिक को मिली तो वे भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने हर संभव सहयोग की बात कही।

खाद्य विभाग ने इमरती, दूध दाल के सैंपल लिए