पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 15 दिन बाद बंटी खाद, िकसान देर रात तक खड़े रहे

15 दिन बाद बंटी खाद, िकसान देर रात तक खड़े रहे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
15 दिन बाद बंटी खाद, िकसान देर रात तक खड़े रहे

नगर संवाददाता| इटारसी

लगभग15 दिनों के बाद सोसाइटियों से खाद का वितरण शुरू हुआ। शुक्रवार देर रात तक सोसाइटियों में खाद के लिए किसानों की लंबी कतार लगी रही। खाद वितरण सुचारू रूप से करने के लिए एसडीएम द्वारा हर सोसाइटी पर एक एक पटवारी को तैनात किया गया था। सोसाइटियों में पहले से बनी प्राथमिकता वाले सूची के किसानों को खाद दी गई। शुक्रवार को किसानों को कलक्टर के आदेश के अनुसार एक बही पर चार बोरी तक यूरिया दी गई। वर्तमान में हर सोसाइटी में लगभग 70 से लेकर 100 टन तक खाद उपलब्ध बताया गया। खाद लेने के लिए सोसाइटियों में सुबह से कतार लग गई। पहले सूची के आधार पर उन किसानों को खाद दी गई जिनको पहले एक बोरी भी नहीं मिल पाई थी। यह सूची बही और खाते के आधार पर एसडीएम के निर्देश पर बनाई गई थी। जुझारपुर के किसान बाबू चौधरी ने बताया कि 28 नवंबर को खाद कम होने और लेवाल किसान अधिक होने से उस दिन हंगामे जैसी स्थिति बन रही थी। इसलिए इटारसी और केसला की सभी तेरह सोसाइटियों में पंचनामा बनाकर खाद का वितरण रोक दिया गया था। उस दिन किसानों ने भी यह आश्वासन दिया था कि जब तक खाद पर्याप्त उपलब्ध नहीं होगी तब तक वितरण किया जाए।



वहीं मंडी स्थित विपणन संघ के रिटेल काउंटर से शुक्रवार को खाद नगद विक्रय किया गया। तीसरे दिन भी यहां पर खाद लेने किसानों की कतार लगी थी। इधर विपणन संघ ने बताया कि सोसाइटियों द्वारा दो-दो ट्रक यूरिया के लिए आयुक्त के आदेश के अनुसार एडवांस चैक दिए जा रहे है और उसके आधार पर उन्हें डबल लॉक से खाद भी रिलीज किया जा रहा है। हालांकि शुक्रवार को यूरिया की रैक नहीं लगी वही शनिवार को भी रैक लगने की संभावना नहीं है।

फोटो नंबर 12 कैप्शन: मंडी के रिटेल काउंटर पर लगी कतार