पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खुशियां बांटने निकला चल समारोह

खुशियां बांटने निकला चल समारोह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी। पेंटीकास्टलचर्च के सेंट्रल इंडिया आउट रीच हाउस ऑफ होप के तत्वावधान में क्रिसमस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुक्रवार को शहर के मुख्य मार्गों से हाउस ऑफ होप में रहने वाले बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते हुए चल समारोह निकाला। संस्था के अध्यक्ष डॉ.मैथ्यू के थॉमस ने बताया कि क्रिसमस के उपलक्ष्य में संस्था के तत्वावधान में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 25 दिसंबर को क्रिसमस के मुख्य समारोह का आयोजन किया जाएगा।

मालवीयगंज पेंटीकास्टल चर्च से निकला रंगारंग चल समारोह देशबंधुपुरा, सराफा बाजार, जयस्तंभ चौक, पेट्रोल पंप, रेस्ट हाउस, पंजाबी मोहल्ला होते हुए वापस मालवीयगंज पहुंचा।