कार्यसमिति की बैठक आज
कार्यसमिति की बैठक आज
इटारसी. भाजपाकी कार्यसमिति की बैठक 14 सितंबर को यादव भवन में दोपहर 12 बजे से होगी। नगर मंत्री उमेश पटेल ने बताया कि बैठक में वनमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष गौरीशंकर सेजवार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। बैठक में भाजपा के जिला पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, 12 मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, पार्षद और मोर्चा के पदाधिकारी और सदस्य शामिल होंगे। बैठक को संगठन मंत्री जितेंद्र लिटोरिया, जिलाध्यक्ष संपत मूंदड़ा भी संबोधित करेंगे।