- Hindi News
- 100 फीसदी एफडीआई के विरोध में निकाली रैली
100 फीसदी एफडीआई के विरोध में निकाली रैली
100प्रतिशत एफडीआई (फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट) को स्वीकार नहीं किए जाने को लेकर वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के पदाधिकारियों ने शनिवार को चेतना रैली निकाली। यूनियन पदाधिकारियों ने एनपीओएच शेड में जाकर रेल कर्मचारियों को पर्चे वितरित कर समझाइश दी कि 19 सितंबर शुक्रवार का दिन अखिल भारतीय विरोध दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के आव्हान पर देशभर में प्रदर्शन, रैली एवं सभाएं आयोजित होगी। वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के मंडल कोषाध्यक्ष अरूण मालवीया ने एफडीआई के संबंध में जानकारी देते हुए सभी रेल कर्मचारियों से कहा कि भोपाल मंडल के सभी यूनियन शाखा मुख्यालयों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी संगठनात्मक एकता का परिचय दे। इसी क्रम में पैसेंजर यार्ड के आईओडव्ल्यू कार्यालय में इंजीनियरिंग शाला के एमके अग्रवाल, अशोक कुमार शर्मा सहित अनेक पदाधिकारियों ने चेतना रैली निकाली रेल कर्मचारियों को पर्चे बांटे। इस अवसर पर केके शुक्ला, सलीम खान, राजू सिंह, पंकज गुप्ता सहित अनेक यूनियन पदाधिकारी सदस्यगण मौजूद थे। वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पालाइज यूनियन के मंडल सचिव केके शुक्ला ने बताया इस संबंध में 16 सितंबर को शाम 4 बजे एसी शेड में गेट मीटिंग का आयोजन भी किया जाएगा।
इटारसी। कर्मचारियों को पर्चे िवतरित कर समझाइश दी