पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मत बोलो गिटपिट अंग्रेजी में पिया, भारत माता के माथे की हिंदी लाल बिंदिया

मत बोलो गिटपिट अंग्रेजी में पिया, भारत माता के माथे की हिंदी लाल बिंदिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मतबोलो गिट पिट अंग्रेजी में पिया, भारत माता के माथे की हिंदी लाल बिंदिया… पति प|ी के बीच भाषा को लेकर चल रहे संवाद को कविता की लय में पिरोकर जब भोपाल के डॉ.सुधीर शर्मा ने काव्यपाठ किया तो एमजीएम कॉलेज के हॉल में बैठे स्टूडेंट्स भावविभोर होकर कविता पाठ पर सहज ही तालियों की लयबद्ध ताल देने लगे। हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में एमजीएम कॉलेज में हिंदी विभाग के हिंदी साहित्य परिषद के तत्वावधान में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में कविता पाठ का आयोजन हुआ। कविता पाठ में भोपाल के डॉ.सुधीर शर्मा, बुधनी के डॉ.राजेश श्रीवास्तव, होशंगाबाद के राष्ट्रीय कवि महेश मूलचंदानी, नित्यगोपाल कटारे, इटारसी के बीके पटेल और श्रीराम निवारिया ने कविता पाठ प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के सूत्रधार हिंदी विभागाध्क्ष डॉ.धीरेंद्र शुक्ल ने भी कविता पाठ कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. एलएल दुबे ने की।

इटारसी। एमजीएम कॉलेज में हिन्दी दिवस मनाया।

विभिन्न शहरों से आए कवियों ने प्रस्तुत किए अपने िवचार

हिंदी दिवस