पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक ने नहीं काटा प्रीमियम किसान बीमा लाभ से वंिचत

बैंक ने नहीं काटा प्रीमियम किसान बीमा लाभ से वंिचत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फसलऋण बीमा योजना में कई किसान लाभ उठाने से वंिचत रह गए है इसकी बड़ी वजह यह बताई जा रही है कि उक्त किसानों की बैंकों द्वारा केसीसी की ऋण राशि में से बीमे की प्रीमियम राशि ही नहीं काटी थी। ग्राम धौखेड़ा के कई किसान इसी तरह की समस्या को लेकर अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के चक्कर काट रहे है। लेकिन उन्हें कोई राहत िमलती नजर नहीं रही है। क्षेत्र के कृषक रामअवतार यादव ने बताया कि उनके क्षेत्र के तकरीबन सौ किसान इस समस्या से पीड़ित है। उन्होंने बताया कि जिस बैंक में उनके केसीसी बने हैं उस बैंक द्वारा खरीफ 2013 में दिए गए कर्ज में प्रीमियम की राशि नहीं काटी इसलिए किसानों को फसल ऋण बीमा के तहत मिलने वाली राहत गंवानी पड़ रही है। इसी मामले को लेकर क्षेत्र के किसान क्षेत्रीय विधायक और विधानसभा अध्यक्ष सीतासरन शर्मा से भी मिले थे उन्होंने हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।